• November 20, 2025 6:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजगीर में मिली विवाहिता की लाश, जानें हत्या की वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Jun 15, 2023

राज- 7903735887 

राजगीर थाना इलाके के धर्मशाला रोड में दहेज में बाइक और सोने का चेन नहीं देने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने काी सनसनीखेज घटना घटी है। पुलिस जांच को गुमराह करने की मंशा से ससुराली परिवार ने शव को फंदे से लटका दिया था। मृतका धर्मशाला रोड निवासी सुनील कुमार की 21 वर्षीया पत्नी पूजा कुमारी है।

मृतका के पिता गया जिला के संजय नगर निवासी श्याम सुंदर प्रसाद यादव ने बताया कि साल 2017 में बेटी की शादी हुई थी। मगर हर बार पति और ससुराल वाले दहेज में बाइक और सोने का चेन का मांग करते थे। नहीं देने पर मारपीट किया करता था। कुछ महीने पहले मारपीट कर हाथ तोड़ दिया था। इस संबंध में कोर्ट से दहेज पड़ताड़ना का मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद पारिवारिक पंचायती के बाद बेटी को बुधवार की शाम विदा किया। विदा करने के कुछ घंटे के बाद उसकी हत्या की खबर मिली।

प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रउदय प्रकाश ने बताया कि दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। आरोपित फरार है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।