• June 7, 2025 12:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फंदे पर मिली विवाहिता की लाश, जानें घटना

Jul 10, 2021

सूरज – 7903735887

नूरसराय थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव में विवाहिता की लाश फंदे पर लटकी मिली। घटना के बाद मायके के परिवार ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। मृतका अविनाश कुमार की 26 वर्षीया पत्नी प्रतिभा कुमारी है। मृतका के पिता तीनी गांव निवासी विशेश्वर प्रसाद ने आरोपों में बताया है कि एक साल पूर्व उन्होंने पुत्री की शादी की।

कुछ दिनों से ससुराली परिवार दहेज में नगदी की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की गला दबाकर हतया कर दी गई। पुलिस जांच को गुमराह करने के इरादे से शव को फंदे से लटका दिया गया। थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।