• June 18, 2025 6:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फंदे पर मिली विवाहिता की लाश, ग्रामीणों ने कहा- अंधविश्वास में हत्या…

ByReporter Pranay Raj

Apr 20, 2025

राज – 9334160742 

तेलमर थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव में शनिवार की देर शाम विवाहिता की लाश फंदे पर मिली। ससुराली व मायके का परिवार घटना को खुदकुशी बता रहा है। जबकि, ग्रामीण अंधविश्वास में हत्या। मृतका चंद्रमणि पासवान की 22 वर्षीय पत्नी सुष्मिता देवी थीं। मृतका के दादा कैलाश भगत ने बताया कि सुष्मिता काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थी। इससे पहले भी दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी।

वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि महिला अजीब हरकत करती थी। जिससे ससुराली परिवार समझता था कि उस पर भूत-पिशाच का साया है। इस कारण महिला का झाड़फूंक कराया जाता था। लोगों ने अंदेशा जताया कि सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है।

देवर वीरमणि कुमार ने बताया कि घर के पास स्थित देवी स्थान में अखंड कीर्तन चल रहा था। सुष्मिता सास को प्रसाद लाने के लिए वहां भेज दी। अगले महीने बहन की शादी थी। इस कारण घर की अन्य महिलाएं खरीदारी करने बाजार गईं थीं। लौटने पर भाभी की लाश फंदे पर लटकी मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। मायके के परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।