• June 23, 2025 1:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नदी से मिली विवाहिता की लाश, कॉलेज के पियून समेत 5 पर हत्या का केस…

ByReporter Pranay Raj

Jul 17, 2021

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के बाजार इलाके में विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला शनिवार को सामने आया। इलाके के पंचाने नदी से महिला की लाश मिली। महिला दो दिनों से गायब थी। ससुराली परिवार उसके भाग जाने की बात कह रहा था। मृतका नालंदा कॉलेज के पियून मुन्ना चाैधरी की 21 वर्षीया पत्नी रानी देवी है। नगर थाना क्षेत्र के महलपर निवासी भाई शत्रुध्न कुमार ने पति समेत पांच को आरोपित कर दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई। आरोपियों पर दो लाख दहेज के लिए गला दबाकर हत्या कर शव को नदी में फेंकने का आरोप है।

भाई ने बताया है कि पिछले साल 9 मार्च को उन्होंने बहन की शादी की। बहनोई नालंदा कॉलेज में पियून के पद पर कार्यरत है। शादी के बाद से बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। दो लाख रुपया नहीं देने पर बहन की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया।

थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि पति, सास-ससुर, ननद और देवर को आरोपित कर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया गया है। बॉडी फुल जाने के कारण सदर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी है।