• November 20, 2025 7:38 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पत्नी की मौत के बाद साली से रचाई शादी, फंदे पर मिली महिला की लाश…

ByReporter Pranay Raj

May 18, 2022

आशीष – 7903735887 

सारे थाना अंतर्गत जाना गांव में मंगलवार की रात महिला की लाश फंदे पर लटकी मिली। ससुराली परिवार घटना को खुदकुशी बता रहा है। मृतका दयानंद राम की 31 वर्षीया दूसरी पत्नी प्रियंका देवी है। पहली पत्नी की मौत के बाद युवक ने साली से दूसरी शादी रचाई थी। मौके पर पहुंची पुलिस पति को हिरासत में लेकर मौत के कारणों की जांच में जुट गई।

परिवार ने बताया कि रात में दंपती के बीच किसी बात को कहासुनी हुई। जिसके बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका का मायके सरमेरा थाना क्षेत्र के धनामा गांव है। 2011 में उसकी शादी हुई थी। मृतका तीन बच्चों की मां है।

थानाध्यक्ष नदीम अख्तर ने बताया कि पति को थाना लाकर उससे पूछताछ की जा रही है। ससुराली परिवार घटना को खुदकुशी बता रहा है। मायके के परिजनों के बयान के बाद मामला स्पष्ट होगा।