• February 25, 2026 6:29 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – प्रेमी के बेटे की कातिल शादीशुदा प्रेमिका गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Jan 15, 2026

राज 

चंडी थाना पुलिस ने प्रेमी के बेटे की हत्यारोपित शादीशुदा प्रेमिका को उसके नंदोसी संग गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित पटना जिला के एनटीपीसी बाढ़ थाना क्षेत्र के मंगरचक गांव निवासी धनंजय कुमार की 25 वर्षीया पत्नी निभा कुमारी और उसका नंदोसी पटना जिला के बेलछी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी स्व. रामईश्वर यादव का 42 वर्षीय पुत्र नंदे यादव है।

सोमवार की रात आरोपियों ने दररिया बिगहा गांव निवासी निरंजन कुमार का पुत्र अंकित कुमार की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद परिवार ने आरोप लगाया था कि बच्चे के पिता की प्रेमिका जमीन की मांग कर रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर वह हत्या कराई है। गिरफ्तार महिला दावा कर रही है कि मृतक का पिता अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनका यौन शोषण कर रहा था। इसी कारण वह हत्या कराई।

थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि हत्यारोपित महिला समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने नंदोसी व अन्य सहयोगियों की मदद से हत्या कराई थी। फरार दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।