• November 20, 2025 6:28 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मखदूमे जहां की मजार पर चादरपोशी कर मांगी अमन की दुआ…

ByReporter Pranay Raj

Feb 19, 2021

राज – 7903735887 

हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह की याद में रजब माह की 6 तारीख को देशभर में फतेहाख्वानी व लंगर बांटा जाता है। उनकी याद में शुक्रवार को नालन्दा जिला ई रिक्शा ऑटो चालक संघ के सदस्यों ने मखदूम-ए-जहाँ की मजार पर फतेहाख्वानी के बाद चादरपोशी कर देश के नागरिकों के लिए अमन की दुआ मांगी। शहर के इमादपुर मोहल्ले से चादरपोशी के लिए संघ के सदस्य निकले थे। जिसमें सैकड़ों चालक शामिल हुए।
संघ द्वारा चादरपोशी कर चालकों की समस्याओं समेत जिले वासियों के दुखों को दूर करने की बाबा से कामना की गई। मौके पर मो. नासिर खान, मो. खालिद, मो. गुलाम सरवर, मो. शकील, संजीव कुमार झा, अनिल सिंह , बबलू सिंह व अन्य दर्जनों लोग मौजूद थे।