• February 25, 2026 12:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पर्यावरण दिवस पर माधुरी श्री भारत गैस एजेंसी ने किया पौधारोपण …..

ByReporter Pranay Raj

Jun 5, 2022

राज – 7903735887 

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नवादा स्थित माधुरी श्री भारत गैस एजेंसी द्वारा पौधारोपण का किया गया। गोदाम परिसर सहित सड़क किनारे कई पेड़ लगाये गये। साथ ही गैस एजेंसी के कर्मियों ने पर्यावरण की रक्षा के लिए लगाये गये पेड़ों का बचाने का भी संकल्प लिया।

प्रोपराइटर कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि हर साल 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। हर बार पर्यावरण दिवस का थीम अलग-अलग होता है। इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम है ‘‘ओनली वन अर्थ’’ मतलब केवल एक पृथ्वी है।

एजेंसी के प्रबंधक सूरज कुमार, नीतीश रंजन, नीतीश कुमार, खुशबू वर्मा, रवि पासवान, निशा कुमारी, जूली कुमारी, उदय सिंह आदि लोगों ने वृक्षारोपण कर सक्रिय सहयोग दिया।