• November 20, 2025 6:05 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बाल विवाहमुक्त समाज बनाने के लिए लोगों को किया जागरूक ….

ByReporter Pranay Raj

Oct 26, 2024

राज – 9334160742 

सिलाव प्रखंड के श्री गांधी प्लस टू हाई स्कूल में शनिवार को बाल विवाह व बाल श्रम को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इसमें बालिका सशक्तीकरण कार्यक्रम की निर्देशक रागिनी कुमारी ने कहा कि हमारे देश में बाल विवाह अभी भी एक गंभीर समस्या बनी हुई है। इससे हमारे बच्चियों का जीवन और भविष्य दोनों खतरे में आ रहा है। उन्होंने लोगों से बाल विवाहमुक्त समाज बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया।
डीईओ राजकुमार ने कहा कि यह समाज की सबसे बड़ी बुराई है। पढ़ने लिखने की उम्र में हम बच्चों की शादी कर उनके भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं। उन्हें पढ़ने का पूरा मौका दें। तभी एक सशक्त समाज का निर्माण होगा। हमें बाल विवाह के खिलाफ लड़ने के लिए एकजुट होना होगा। लड़कियों को उनके अधिकार दिलाना होगा। बाल विवाह की दर में पिछले वर्षों में कमी आयी है। लेकिन, अभी भी बहुत काम करना बाकी है। जागरूकता लाकर ही हम इस बुराई को जड़ से खत्म कर सकते हैं। मौके पर आइडिया के समन्वयक मन्टू कुमार, नवींद्र, सुशीला देवी, गंगोत्री, अश्विनी कुमार व अन्य मौज़ूद थे।