• November 20, 2025 5:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – प्रेमी ने कर दी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, जाने वारदात….

ByReporter Pranay Raj

Mar 14, 2024

सूरज – 7903735887 

वेना थाना क्षेत्र के दोसूत गांव में गुरुवार की सुबह बरगद के पेड़ के सहारे फंदे से लटकी 40 वर्षीया महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका मुस्लिम शाह की पत्नी अनकी खातून है। मृतका की पुत्री व पुत्र मां के 26 साल के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। पुत्र साजिद व बेटी आरजू ने बताया कि गांव के एक युवक से मां का प्रेम प्रसंग चल रहा था। रात में घर में जन्मदिन पार्टी थी। पार्टी में मां किसी ग्रामीण से बात कर रही थी। जिससे प्रेमी को संदेह हुआ कि मां का उक्त ग्रामीण से अवैध सम्बन्ध है।

रात में मां कमरे में सो रही थी। देर रात वह गायब हो गयी। अगली सुबह उमकी लाश घर से 100 मीटर की दूरी पर मिली। उनकी माँ की हत्या कर शव को पेड़ के सहारे फंदे से लटकाने का प्रयास किया गया था। शव के कमर के हिस्सा तक जमीन पर था। प्रेमी ने मां की गला दबाकर हत्या की है।

वेना थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी।