• November 20, 2025 5:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लॉकडाउन में प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी , बिन बैंड बाजे के मंदिर में भरी मांग….

ByReporter Pranay Raj

Jul 11, 2020

सूरज की रिपोर्ट – 7079013889

किसी ने सच ही कहा है कि प्रेम जात पैट के बंधन को नहीं देखता | कुछ इसी तरह का नजारा बिहार शरीफ के बाबा मणिराम अखाड़ा मंदिर में देखने को मिला जहाँ लॉकडाउन में प्रेमी जोड़े ने अंतरजातीय शादी रचाई। शादी में न बाराती थे न बैंड बाजा। चुटकी भर सिंदूर मांग में भरकर शादी की रस्म पूरी की गई। मौके पर दोनों के परिजन मौजूद थे। सभी ने नवदंपत्ति को आशीष दिया। लॉकडाउन के कारण शादी में सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल रखा गया। दुल्हा बने धनेश्वर घाट निवासी राजेश कुमार पांडेय के पुत्र रोहित राज ने बताया कि कुछ सालों से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों की रजामंदी के बाद उसने शादी रचाई। दूल्हन बनी संध्या सहेगल ने बताया कि इस शादी से वह खुश है। अपने प्रेम प्रसंग के संबंध में उसने खुद परिजन को बताई। जिसके बाद माता-पिता ने शादी की रजामंदी दी।