• February 25, 2026 1:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – ब्रेकअप होने पर प्रेमी ने दी जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jan 28, 2026

राज – 

गिरियक थाना अंतर्गत पुरैनी पंचायत के मानपुर गांव में मंगलवार को युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक कुलदीप चौधरी का 19 वर्षीय पुत्र मुस्कान कुमार उर्फ समीर है। प्रेम-प्रसंग में घटना का अंदेशा जताया जा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो युवक का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका से ब्रेकअप होने के कारण वह तनाव में थो। चर्चा है कि उसी तनाव में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।

थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।