• February 25, 2026 10:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो दुकानों में अगलगी से लाखों का नुकसान, जानें कहां हुई घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 4, 2021

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के नवनगर स्थित कुशवाहा मार्केट के दुकान में गुरुवार की शाम आग लग जाने से लाखों की संपत्ति का खाक हो गई। ग्रामीणों ने दुकान से धुआं निकलते देख। कुछ ही देर में धुआं लपटों में बदल गई। आग राकेश कुमार के कपड़ा दुकान में लगी। समीप का एक शृंगार दुकान कर बाहरी हिस्सा भी आंशिक रूप से उसकी चपेट में आ गया। ग्रामीण आग पर काबू का प्रयास कर रहे थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

पीड़ित कपड़ा दुकानदार नुकसान ने बताया कि लॉकडाउन ने आर्थिक हालत को खस्ता कर दिया। इसके बाद अग्निकांड ने उनकी सारी पूंजी राख कर दी। घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान हाे गया। शॉर्ट सर्किट से घटना का अंदेशा जताया जा रहा है।