• June 6, 2025 10:02 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महापर्व छठ: केले के पात पर भगवान सूर्य को भोग लगा , व्रतियों ने किया खरना …

Oct 29, 2022

राज – 7903735887 

छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को व्रतियों ने देर शाम केले के पात पर भगवान भास्कर को लोहंडा के प्रसाद का भोग लगाया। इसके उपरांत व्रतियों प्रसाद ग्रहण किया।

इसके बाद से 36 घंटे का उपवास शुरू शुरू हो गया। उदयगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान करने के बाद व्रत का समापन होगा। जिले के बड़गांव और औंगारी धाम सूर्यनगरी में छठव्रती माताएं 4 दिनों तक प्रवास कर भगवान सूर्य की आराधना करते हैं। शाम होते ही प्रसाद ग्रहण करने के लिए आने-जाने वालों की सड़क पर भीड़ उमड़ गई। लोग अपने सगे-संबंधियों के घर लोहंडा का प्रसाद खाने जा रहे थे।