• February 25, 2026 3:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुण्य-पाप का लेखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की धूमधाम से हुई पूजा…

ByReporter Pranay Raj

Nov 6, 2021

राज – 7903735887 

पुण्य-पाप का लेखा रखने वाले कायस्थों के आदि पिता भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा शनिवार को जिले में धूमधाम से की गई। भरावपर स्थित चित्रगुप्त मंदिर, अम्बेर के मोहद्दीनगर, महलपर समेत अन्य स्थानों पर लेखनी के देवता की पूजा अर्चना हुई। कायस्थ समाज के लोग कलम दावात की पूजा करते हैं। किंवदंती है कि भगवान चित्रगुप्त मनुष्य के पुण्य-पाप का लेखा जोखा रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि चित्रगुप्त पूजा करने से समस्त पापों का नाश और धन-धान्य की पूर्ति होती है। इस मौके पर पत्रकार रमाशंकर प्रसाद, राजीव रंजन, किशोर कुमार सिन्हा, संजय वर्मा, डॉ राम मोहन सहाय, धीरज कुमार, कुमार उज्ज्वल, रोहित सिन्हा, कुमार सौरभ, कुमार प्रशांत, कन्हैया, श्रीष सहाय, सुनील कुमार सिन्हा, अशोक कुमार, अशोक सिन्हा, रवि रमण मौजूद थे।