• November 20, 2025 7:19 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गोलीबारी कर लाइन होटल में लूट, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 31, 2021

राज – 7903735887 

भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के पतासंग गांव के समीप लाइन होटल में बदमाशों ने गोलीबारी कर लूट की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर लुटेरों ने संचालक संजीव सिंह उर्फ संजीत और कर्मियों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। होटल के सामानों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। लुटेरे आठ हजार नगदी लूटकर ले गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस रात में मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना का कारण पूर्व की रंजिश बता रही है।

संचालक ने बताया कि रात में वे अपने होटल बाबा ढाबा में बैठे थे। उसी दौरान 20-25 बदमाश हथियार-लाठी से लैस हो आएं और मारपीट करने लगे। सबसे पहले उनके मोबाइल को तोड़ दिया। इसके बाद सामानों को तोड़फोड़ करते हुए 8 हजार रुपया लूट लिया गया। लुटेरों ने चार राउंड फायरिंग भी की। संचालक ने बताया कि कुछ माह पहले खाना का रुपया मांगने पर भरवरी गांव के युवकों से विवाद हुआ था। उसी खुन्नस में घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से संचालक दहशत में हैं।

ओपी प्रभारी अमरेश कुमार सिंह ने फायरिंग से इंकार करते हुए बताया कि पूर्व की रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई में जुट गई है।