• June 6, 2025 10:29 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पेट्रोल पंप कर्मी से 5.11 लाख की लूट, जाने घटना…

Aug 20, 2024

सूरज – 9334160742 

हिलसा थाना क्षेत्र के लोहंडा गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मी से 5.11 लाख रुपया लूट लिया। कर्मी, रुपया बैंक में जमा करने जा रहे थे। उसी दौरान घटना हुई।

पीड़ित अमर कुमार ने बताया कि करायपरसुराय-हिलसा थाना की सीमा पर स्थित कुनकुन सिंह एण्ड संस पेट्रेाल पंप के वह प्रबंधक हैं। सोमवार को बैग में 5.11 लाख रुपया ले वह बाइक से जमा करने हिलसा स्थित पीएनबी शाखा जा रहे थे। उसी दौरान दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर घटना को अंजाम दिया। शोर मचाने पर लुटेरों ने गोली मारने की धमकी दी थी। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।