• November 20, 2025 6:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डॉक्टर की पिटाई के विरोध में विम्स में लटका ताला, जाने मामला…

ByReporter Pranay Raj

Jun 2, 2024

राजा – 7903735887 

पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर की पिटाई के विरोध में चिकित्सकों और कर्मियों ने इमरजेंसी सेवा को दूसरे दिन रविवार को बाधित रखा। जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इलाज के अभाव में मरीज दूसरे अस्पताल जा रहे हैं। बताया जाता है कि इलाज अभाव में एक मरीज की मौत हो गई है।

डॉक्टरों और कर्मियों की मांग है कि पिटाई करने वाले को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ़्तार करे। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रिंसपल के साथ डॉक्टरों की बैठक कर बातचीत की जा रही है। जल्द ही इलाज शुरू हो जाएगा। वहीं आईएमए नालंदा ने भी इस घटना की निंदा करते हुए आरोपी की गिरफ़्तारी की मांग की है।

बताया जाता है कि शनिवार की शाम नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी सुनील सिंह को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। उनकी मौत के बाद परिजन हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि सीनियर डॉक्टर गायब थे। इलाज शुरू करने में देर हुई, इस वजह से उनकी मौत हो गयी। इसके बाद उन्होंने मृत्यु प्रमाण पत्र देने की मांग की तो चिकित्सक आनाकानी करने लगे। इसके बाद हंगामा बढ़ गया। डॉक्टरों का कहना था कि उनके साथ मारपीट की गयी, इस वजह से इमरजेंसी बंद करना पड़ा।

अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि डॉक्टर से पूछताछ की गयी थी। उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। उसकी जांच के बाद मौत की जानकारी दी गयी तो हंगामा और मारपीट की गयी। यह घटना र्दुभाग्यपूर्ण है। मरीजों ने बताया कि शनिवार की शाम से डॉक्टर एक बार भी देखने नही आए हैं। जिससे मरीज की हालत बिगड़ते जा रहाी है। दूर दराज से आने वाले गंभीर मरीजों को भी गेट से चलता किया जा रहा है।