• February 25, 2026 12:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खटाल में दूध की आड़ में बिक रही थी शराब…

ByReporter Pranay Raj

Aug 24, 2021

आशीष – 7903735887

लहेरी थाना पुलिस ने मंगलवार को सोहन कुआं में छापेमारी कर खटाल की आड़ में शराब बेचने का खुलासा किया। कार्रवाई की भनक पाकर खटाल संचालक बाल्मिकी यादव फरार हो गया। पुलिस ने मौक से सात कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की।
मोहल्ले वासियों की मानें तो महीनों से संचालक दूध की आड़ में शराब बिक्री कर रहा था।

थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खटाल में दूध की आड़ में शराब का धंधा हो रहा है। छापेमारी कर 7 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की गई। संचालक पर केस दर्ज कर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।