• February 25, 2026 11:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कबाड़ी दुकान में बिक रही थी शराब, महिला गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Jan 7, 2022

राज – 7903735887 

सोहसराय थाना पुलिस ने गुरुवार को सिनेमा हॉल के समीप कबाड़ी दुकान में कार्रवाई कर एक लीटर चलाई शराब के साथ महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया। महिला कबाड़ी की आड़ में शराब का कारोबार कर रही थी। पकड़ी गई महिला कटहल टोला निवासी रीता देवी है।
थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि महिला को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। वरीय पदाधिकारी के आदेश पर इलाके में अवैध धंधे के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है।