• February 25, 2026 12:10 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शराब कांड: नहीं रुक रही परिवार की चीत्कार, मोहल्ले में पसरा मातम…

ByReporter Pranay Raj

Jan 18, 2022

राज – 7903735887 

जिले में करीब एक दर्जन लोगों की शराब से मौत के बाद सोहसराय के छोटी पहाड़ी में मातम पसरा है। परिजनों की चीत्कार मोहल्ले में गूंज रही है। सभी के परिजन एकसुर में धंधेबाजों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने 8 धंधेबाजों पर हत्या की सुसंगत धारा के तहत केस दर्ज कया है।
मृतक परिजनों के आंखों के आंसू नहीं रुक रहे हैं। मृतक मन्ना मिस्त्री की पत्नी व परिवार घर के बाहर बैठ आंसू बहा रहा था। इसी तरह मृतक सुजीत की पत्नी कलेजा पीट रही थी। महिला को चार बच्चों के भरण पोषण की चिंता खाए जा रही है। मृतक जयपाल के घर में भी परिवार के आंसू नहीं रुक रहे हैं।
सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि शराब से मौत मामले में आठ आरोपियों पर हत्या की सुसंगत धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। दो दिनों अभियान चलाकर पुलिस छापेमारी कर रही है। 913 लीटर देसी-विदेशी व चुलाई शराब क साथ 79 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 4600 नकदी, छह मोबाइल, एक कट्‌टा, एक कारतूस, कार बरामद किया गया। साथ ही 19 मकानों को सील किया गया।