राज की रिपोर्ट
वेना थाना पुलिस ने टाड़ापर गांव में छापेमारी कर 45 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया। खेप होली में बिक्री के लिए लाई गई थी। जिसे भूसा में छिपाकर रखा गया था। कुल बरामद शराब 405 लीटर है।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि टाड़ापर गांव में बड़े पैमाने पर शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार मंगलवार की रात पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की।
तलाशी के दौरान भूसे के ढेर से वििभन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जिसकी अनुमानित कीमत लाखों में हैं। तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। तस्करों की पहचान कर उन पर केस दर्ज किया जाएगा। होली में ऊंचे दाम पर बिक्री के लिए शराब का भंडारण किया गया था।

