• November 20, 2025 6:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -समाज सेवा में नजीर बना लायंस क्लब, जानें नए पदाधिकारियों को…

ByReporter Pranay Raj

Jun 29, 2023

राज – 7903735887 

शहर के छोटी पहाड़ी स्थित एक होटल के सभागार में गुरुवार को समारोह आयोजित कर लायंस क्लब नालंदा के नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। नए सत्र में विवेक कुमार को अध्यक्ष, रवि कुमार को सचिव और हृदय कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

सदस्यों ने बताया कि बताया कि निवर्तमान पदाधिकारियों समाज सेवा में क्लब नजीर बना है। वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, वस्त्रदान, सैनिटरी नैपकिन वेडिंग मशीन वितरण, महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण, रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नए सत्र में भी इन कामों को तेजी से किया जाएगा। जिससे समाज का विकास हो। त्योहर के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इस मौके पर बेहतर कार्य करने वाले सदस्यों व सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर रवि किशोर वर्णवाल, डॉ. अभिषेक कुमार, मनीष कुमार गुप्ता, प्रमाेद कुमार, प्रो. संजय कुमार, दिवाकर सिंह, राहुल कांत, अजय कुमार निराला समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।