• February 25, 2026 7:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस की सक्रियता से जख्मी की बची जान…

ByReporter Pranay Raj

Oct 30, 2024

राज – 9334160742 

नूरसराय थाना पुलिस की सक्रियता से मंगलवार की रात एक युवक की जान बच गई। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि रात 12 बजे सिरसिया बिगहा निवासी पिंटू कुमार थाना पहुंचे। बताया कि उनके बहनोई नगरनौसा से नूरसराय बाइक से आ रहे थे। रात नौ बजे बात हुई तो उन्होंने बताया कि वे चौहान मोड़ के पास हैं। तीन घंटे बाद भी वे घर नहीं पहुंचे हैं।

मोबाइल भी रिसीव नहीं कर रहे हैं। सूचना मिलते ही तकनीक की मदद से उन्हें चंडी थाना क्षेत्र के गौढ़ापर गांव के पास से जख्मी और बेहोशी की हालत में सड़क किनारे झाड़ी से बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क दुर्घटना में वह जख्मी हो गए थे।