• February 25, 2026 7:56 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बाइकों की भिड़ंत में चली गई जान, हेलमेट होता तो…

ByReporter Pranay Raj

Jan 1, 2022

सौरभ – 7903735887

हिलसा थाना क्षेत्र के चिकसौरा मार्ग पर यात्री शेट के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी कौड़िया बिगहा निवासी नंद प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। चर्चा है कि युवक हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान नहीं जाती। थानायक्ष प्रकाश शरण ने बताया कि पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है।