• November 20, 2025 7:12 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – देर रात आया कॉल, हेलो का जवाब सुन परिवार पर गिरा दुखों का पहाड़…

ByReporter Pranay Raj

Oct 21, 2022

सूरज – 7903735887 

एकंगरसराय थाना क्षेत्र के शिवदत्त बिगहा गांव में गुरुवार की रात विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम दे पति व अन्य ससुराली परिवार फरार हो गया। मृतका मनीष कुमार कुमार की 22 वर्षीया पत्नी सविता देवी उर्फ संध्या है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

 


नूरसराय के रसुल्ला गांव निवासी मृतका के पिता सियाराम सिंह ने दामाद समेत तीन को अरोपित कर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप है। पिता ने बताय कि एक साल पहले बेटी की शादी की थी। दामाद को बाढ़ एनटीपीसी में नौकरी लगी। जिसके बाद वह पांच लाख रुपए की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की हत्या कर दी गई। रिश्तेदार ने कॉल कर पिता को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पिता ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें दामाद समेत तीन को आरोपित किया है। सभी आरोपित फरार हैं।