• November 20, 2025 6:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नहीं रहीं लता मंगेशकर, विधायक-वार्ड पार्षद ने…

ByReporter Pranay Raj

Feb 6, 2022

राजा – 7903735887 

स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर हमारे बीच नहीं रही। 92 साल की अवस्था में उनका निधन हो गया। महीने भर से वह बीमार चल रही थीं। उनके निधन से देश शोक में डूब गया। नगर विधायक डॉ. सुनील कुमार, वार्ड पार्षद नीरज कुमार उर्फ डब्लू ने किसान टॉकिज में शोक सभा आयोजित कर लता दीदी को श्रद्धांजलि दी।

विधायक ने बताया कि लता मंगेशकर की मौत अपूरणीय क्षति है। मौत के बाद भी वह अपनी गायिकी के कारण अमर रहेंगी। वार्ड पार्षद ने बताया कि लता दीदी महान गायिका थीं। उनका स्थान कोई नहीं ले सकता।

इस मौके पर भाजपा के युवा अध्यक्ष धीरज पाठक, विपिन कुमार, सोनू कुमार हिन्दू, ललन पासवान, विनीत चौधरी, उत्तम कुमार, विक्की यादव समेत पार्टी के अन्यनेता मौजूद थे।