• November 20, 2025 6:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – प्रधानाध्यापिका के घर से लाखों की चोरी …..

ByReporter Pranay Raj

Jul 8, 2023

राज – 7903735887 

इसलामपुर थाना क्षेत्र के मुरगांव मवेशी हाट के समीप से बदमाशों ने शुक्रवार की रात प्रधानाध्यापिका के घर से लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। घटना आरपीएस पल्स टू हाई स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनुपमा भारती के घर में हुई। पीड़िता ने बताया कि सास कौशल्या देवी के निधन होने पर वह घर में ताला लगाकर कटौली गांव गई थी। शनिवार को लौटने पर चोरी का पता चला। बदमाशों ने नगदी समेत चार लाख के जेवर पर हाथ साफ किया। पुलिस घटना की जांच का दावा कर रही है।