• November 20, 2025 6:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ताला तोड़ घर से हो गई लाखों की चोरी, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Dec 2, 2023

सौरभ – 7903735887 

रहुई थाना क्षेत्र के टेम्पो स्टैंड के पास सक्रिय बदमाशों ने ताला तोड़ घर से दो लाख की संपत्ति की पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी के छोटे भाई महेंद्र ने बड़े भाई सुरेंद्र प्रसाद और रहुई पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
गृहस्वामी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुख्य दरवाजा व कमरे का ताला तोड़कर दस हजार नगदी व सोने-चांदी के जेवर की चोरी बदमाशों ने की। जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख से अधिक है। वह कोलकाता में रहते हैं। घर में ताला लगा रहता है। जिसका फायदा चोरों ने उठाया।
थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित ने प्राथमिकी का आवेदन दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।