• February 25, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एक ही रात बुलेट शो रूम व किराना दुकान में हो गई लाखों की चोरी, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 9, 2024

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के चोरा बगीचा स्थित पीएनएन ऑटो मोबाइल बुलेट शो रूम और जीवन रथ किराना दुकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने शनिवार की रात दस लाख की संपत्ति चोरी कर ली। शो रूम से तीन लाख नगदी और दो लाख के पार्ट्स की चोरी की गई।
संचालक निशांत सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह घटना का पता चला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे जांच में जुट गई। डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया।
इसी तरह किराना दुकान संचालक रामचन्द्र प्रसाद ने बताया कि 35 हजार नगदी व 4 लाख के सामान पर बदमाशों ने हाथ साफ किया। थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।