• November 20, 2025 5:45 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मजदूर का बेटा बना असिस्टेंट सेक्शन अधिकारी…..

ByReporter Pranay Raj

Dec 31, 2023

सूरज – 7903735887 

चंडी प्रखंड की नरसंडा पंचायत के शेखपुरा गांव निवासी दीपक कुमार सचिवालय में असिस्टेंट सेक्शन अधिकारी बने हैं। उनकी इस सफलता से पूरा गांव व प्रखंड गौरवान्वित है। उनके पिता हरी प्रसाद एक मजदूर हैं। माता लक्ष्मी देवी गृहिणी हैं। बेटे की सफलता से वे काफी खुश हैं। उनकी सारी पढ़ाई सरकारी स्कूल व कॉलेज से हुई है।

दीपक ने अपनी सफलता का सारा श्रेय पिता को दिया है। कहा कि मजदूरी करने के बावजूद उन्होंने हमेशा शिक्षा का तरजीह दी। गरीबी से जूझते हुए भी पढ़ाई में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। वे इसके पहले कई प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो चुके हैं। रेलवे में स्टेशन मास्टर पद पर भी उनका चयन हो चुका है। वे फिलहाल रेलवे के असिस्टेंट प्वांयटमैन के पद पर डीडीयू मंडल में कार्यरत हैं।