• November 20, 2025 5:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -कुशवाहा चेतना मंच:-महाभोज में कुशवाहा समाज ने दिखायी एकता….

ByReporter Pranay Raj

Feb 2, 2020

राज की रिपोर्ट ( 9334160742 ) – दीपनगर के श्रीजन कोल्डस्टोरेज में शहीद जगदेव जयंती समारोह के मौके पर कुशवाहा चेतना मंच द्वारा कुशवाहा सम्मेलन सह महाभोज का आयोजन किया गया।  आयोजित कार्यक्रम में समाज के चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षक समेत गणमान्य लोगों ने भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि नगर विधायक डॉ.सुनील कुमार ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद कहा करते थे कि अधिकार मांगने से नहीं छिनकर लेने से मिलता है। उनका नारा था सौ में नव्वे शोषित, नव्वे भाग हमारा है। दस का शासन नव्वे पर नहीं चलेगा। इनके सपनों को साकार करने के लिए शपथ लेने की जरूरत है।

समारोह में लोगों ने एक स्वर में कहा कि समाज की आबादी के हिसाब से बिहारशरीफ ,नालंदा विधानसभा पर हमारा हक है। अस्थावां व राजगीर विधानसभा में हमारे समाज की निर्णायक भूमिका होगी। लोगों ने कहा कि जगदेव प्रसाद के सपनों को पूरा करने के लिए कुशवाहा चेतना मंच का गठन किया गया है। इस मौके पर पूर्व मेयर सुधीर कुमार, मुखिया अमित कुमार, डॉ.चंदेश्वर प्रसाद, डॉ.सियाशरण प्रसाद, डॉ.पवन भारती, डॉ. राजीव नयन, डॉ.संध्या सिन्हा, प्रो.रत्नेश कुमार, धनजंय कुमार, राजू कुशवाहा,नीतीश कुशवाहा, अनुज कुशवाहा, मन्नु कुशवाहा आदि मौजूद थे। समारोह की अध्यक्षता राजेश कुशवाहा ने की। जबकि संचालन डॉ.विपिन कुमार सिन्हा ने की।