• June 7, 2025 12:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – यादव छात्रावास में हर्षोउल्लास पूर्वक मनायी गयी कृष्ण जन्माष्टमी …..

Aug 30, 2021

राजा – 7903735887 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार दो वर्ष पर इस बार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पिछले वर्ष कोरोना के चलते जन्माष्टमी का त्योहार मंदिरों में नहीं मनाया जा सका था। इस बार सरकार द्वारा मंदिर खोलने की अनुमति मिलते ही जन्माष्टमी मनाने की तैयारी शुरू हो गई थी।

सोमवार को शहर के सभी मंदिरों में सजावट सुबह से ही देखी जा रही थी। बिहारशरीफ के यादव छात्रावास में भी हर्षोउल्लास पूर्वक जन्माष्टमी मनायी गयी | यहां के छात्रों ने भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा बिठाकर देर शाम पूजा अर्चना किया गया |

मौके पर 48 घंटे का भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया | मौके पर पूर्व एमएलसी राजू यादव ,अजीत यादव, विपिन यादव,छात्र नेता सिकंदर यादव,विक्की यादव,शेखर यादव,चंदन यादव ,जेपी यादव ,विजय मुखिया ,बवाली यादव मौजूद थे |  मौके पर सिकंदर यादव ने बताया कि यहां भगवान श्री कृष्ण कन्हैया की कृपा से हर साल बरसती है | यही कारण है कि साल भर में 15 से 20 छात्रों को सरकारी जॉब लगता है | जन्माष्ठमी के मौके पर साल 1990 से ही भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है |