• February 25, 2026 12:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सौतन के आने की भनक पा महिला ने उठाया खतरनाक कदम…

ByReporter Pranay Raj

Aug 23, 2021

सूरज – 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के दामोदरपुर में को महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतका राजीव कुमार की पत्नी सोनी देवी है। सूचना पाकर आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।

चर्चा कि सोनी के पति ने दूसरी शादी कर ली थी। जिसकी भनक उसे लग गई। सौतन के आने के गम में महिला ने कीटनाशक खाकर इहलीला समाप्त कर ली। घटना की भनक लगने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी।