• November 20, 2025 7:23 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मासूम के साथ दरिंदगी कर पेट में घोंप दिया चाकू…

ByReporter Pranay Raj

Jun 10, 2022

राज – 7903735887 

बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात हवसी ने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या की मंशा से उसके पेट में चाकू घोंप दिया। मजदूर परिवार की बच्ची रात में मां के साथ घर के बाहर सोई थी। उसी दौरान बदमाश उसे उठाकर खेत में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। चाकू घोंपने के बाद बच्ची अचेत हो गई। जिसे बदमाश मृत समझ फरार हो गया। किसी तरह बच्ची घर लौटी तो घटना का खुलासा हुआ। परिजन बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। जहां से उसे विम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपित साजन चौहान को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता की मां ने बताया कि रात घर के बाहर से सुप्तावस्था में बदमाश बच्ची को गोद में उठाकर मक्के के खेत लेकर चला गया। जहां बदमाश ने मारपीट कर उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए हत्या की मंशा से बदमाश ने मासूम के पेट में चाकू घोंप दिया। बच्ची के अचेत होने पर उसे मृत समझा बदमाश भाग निकला। घंटों बाद खून से लथपथ बच्ची किसी तरह लौटी। तब घटना का खुलासा हुआ। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची विम्स में इलाजरत है।