• February 25, 2026 8:44 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किशोर को मार दी गोली, जानें कारण …

ByReporter Pranay Raj

Sep 10, 2022

सूरज – 7903735887 

इसलामपुर थाना क्षेत्र के जीएम हाई स्कूल के मैदान में शनिवार को क्रिकेट खेल रहे किशोर को बदमाशों ने गोली मार दी। बाइक सवार दो बदमाश घटना को अंजाम दे फरार हो गया। जख्मी जगाय गांव निवासी 17 वर्षीय मोनू कुमार है। परिजन जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल लाएं। गोली किशोर के कमर में लगी है।

जख्मी ने बताया कि वह क्रिकेट खेल रहा था। उसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश आया और झगड़ा करने का आरोप लगाते हुए गोली मारकर फरार हो गया। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजन खेलने के विवाद में घटना का अंदेशा जता रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।