• February 25, 2026 11:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रोटी मांगने पर भट्‌ठा मजदूर को दी मौत, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Apr 12, 2023

आशीष – 7903735887 

हिलसा थाना अंतर्गत् ब्रह्मस्थान निवासी भट्‌ठा मजदूर की हरियाणा के रोहतक जिला के बादली शहर में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक स्व. श्री बिंद का 40 वर्षीय पुत्र कैलाश बिंद है। 30 हजार रुपया बकाया मांगने पर ठेकेदार व उसके सहयोगियों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। हरियाणा पुलिस घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं की। जिसके बाद परिजन बुधवार को शव लेकर हिलसा थाना पहुंच गए। जहां से पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।

पत्नी ललिता देवी ने बताया कि पति, तीन बेटी और एक पुत्र के साथ वह हरियाणा में सोलंकी ईंट भट्‌ठा पर काम करती थीं। उक्त भट्‌ठा पर एक साल का मजदूरी तीस हजार बकाया था। गांव का ठेकेदार सितंबर 2022 में बकाया रुपया दिलाने का प्रलोभन देकर फिर से परिवार को वहां ले गया। जहां मजदूरी के रूप में सिर्फ खाना मिल रहा था। बकाया मांगने पर ठकेदार ने सहयोगियों के साथ मिल पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों पर विधि-सम्मत कार्रवाई करेगी।