• November 20, 2025 7:51 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दबंगई: दो हजार के विवाद में महादलित की हत्या कर झोपड़ी जलाया…

ByReporter Pranay Raj

Sep 25, 2021

बॉबी सिंह  – 79037358887 

चंडी थाना अंतर्गत रुखाई गांव में शुक्रवार की मारपीट कर महादलित मजदूर की हत्या कर दबंगों ने उसकी झोपड़ी जला दी। दो हजार रुपए के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हुआ। मृतक रंजीत मांझी है। मजदूर की मौत इलाज दौरान देर रात विम्स में हुई।

दो हजार रुपए के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। सूद समेत कर्ज लौटाने के बाद भी दबंग दोबारा रुपया मांग रहा था। दोबारा रुपया देने से इंकार करने पर घटना को अंजाम दिया गया।

मृतक की पत्नी मालती देवी ने मंटू सिंह, सुधांशु समेत चार नामजद व तीन अज्ञात को आरोपित किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पिटाई के बाद परिवार जख्मी को खाट पर लाद, खेत के रास्ते बिहारशरीफ एससीएसटी थाना पहुंचे थे।

चंडी थानाध्यक्ष रितूराज ने बताया कि मारपीट की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिवार ने बताया कि वे लोग एससीएसटी थाना में केस करेंगे। देर रात इलाज के दौरान जख्मी की मौत की सूचना मिली। मृतक की पत्नी के बयान पर चार नामजद व तीन अज्ञात को आरोपित कर केस दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।