• June 6, 2025 11:15 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – विवाहिता की हत्या कर शव जलाया, मासूम बेटी लापता…

Sep 3, 2024

राज – 9334160742 

पावापुरी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में विवाहिता की हत्या कर शव को जला दिए जाने का मामला सामने आया है। वही, मृतका की एक साल की बच्ची लापता है। घटना के बाद आरोपी ससुराली परिवार फरार है। घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मृतका अक्षय कुमार की पत्नी निभा कुमारी बताई जा रही है।

मायके के परिवार ने बताया कि दो साल पहले निभा की शादी हुई थी। शादी के बाद पति व ससुराली परिवार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद उस पर प्रताड़ना बढ़ गई। सोमवार को निभा की हत्या कर ससुराली परिवार ने शव को जला दिया। ग्रामीणों से मायके के परिवार को घटना की जानकारी मिली। मायके के परिजन बेटी के ससुराल पहुंचे। ससुराली परिवार गांव से फरार था। मृतक कीएक साल की बेटी भी लापता है। परिवार बच्ची की भी हत्या का अंदेशा जता रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।