• November 20, 2025 5:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवक की हत्या कर नग्न शव पुआल के ढेर में छिपाया, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 4, 2024

रोहित – 9334160742 

बदमाशों ने युवक की गला दबाकर हत्या कर उसे नग्न कर दिया। फिर शव को पुआल के ढेर में छिपा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार को नगरनौसा थाना पुलिस ने शव पेठयापर गांव के खेत से बरामद किया। मृतक नगरनौसा गांव निवासी स्व.राजनंदन प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र उमा यादव थे। परिवार पूर्व के विवाद में गांव के कुछ बदमाशों पर मारपीट व गला दबाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर एफएसएल टीम व डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया।

मृतक के बड़े भाई ने बताया कि युवक रविवार को घर से निकला था। जिसके बाद नहीं लौटा। सुबह में मजदूर खेतों में धान कटनी करने गए तो उनकी नजर पुआल के ढेर पर गई। पुआल हटाने पर उसके नीचे से युवक की नंगी लाश मिली। गांव के कुछ लोगों से युवक का झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश में हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार पवन ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही है। एफएसल व डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।