• November 20, 2025 7:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अपहृता मासूम मां के घर से बरामद, जानें गरीब परिवार की दास्तां…

ByReporter Pranay Raj

Sep 15, 2021

आशीष – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस ने 6 साल की बच्ची के अपहरण की शिकायत पर पटना के सकसोहरा में कार्रवाई कर उसे बरामद कर लिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि बच्ची को उसके माता-पिता के घर से बरामद किया गया। पुलिस जांच के लिए उसके पिता को थाने लाई। तब सच्चाई उजागर हुई।

मासूम सुहानी उर्फ शिवानी की मां पटना के सकसोहरा निवासी अरविंद लहेरी की पत्नी अंजू देवी ने बताया कि उन्हें जुड़वा बेटियां थी। गरीबी के कारण दोनों का पालन-पोषण नहीं हो रहा था। इस कारण एक बेटी को उन्होंने मायके में छोड़ दिया।
जहां से उनकी छोटी बहन नीमगंज निवासी गुड्‌डू लहेरी की पत्नी खुशूबू देवी उनकी बेटी को अपने घर लेकर चली गई। बहन, उनकी बेटी की पिटाई करती थी। इस कारण वह सुहानी को अपने घर ले आई। जिसके बाद बहन ने उन पर बच्ची को बेचने की मंशा से अपहरण का आरोप लगा दिया।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि अपहरण का आरोप गलत साबित हुआ। पुलिस ने बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।