• November 20, 2025 6:14 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पाप-पुण्य के लेखाकार भगवान चित्रगुप्त की कायस्थों ने की धूमधाम से पूजा…

ByReporter Pranay Raj

Nov 15, 2023

राज – 7903735887 

यमराज के दरबार में पाप-पुण्य के लेखाकार भगवान चित्रगुप्त की बुधवार को जिले में धूमधाम कायस्थों ने उनकी पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि कायस्थ चित्रगुप्त के वंशज हैं। शहर के अम्बेर-पंचअंगनमा में चित्रांश चेतना मंच, महलपर, भरापर, सोहसराय समेत अन्य मोहल्ला में चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना की गई।

मान्यता रही है कि आज के दिन भगवान चित्रगुप्त की सच्चे मन से पूजा करने वालों को मनोवांक्षित फलों की प्राप्ति होती है। पूजा में मुख्य रूप से अरवा चावल, गुड़, आदि को भोग लगता है। जिसे पूजा के बाद कायस्थ परिवार उसे भक्तिभाव से ग्रहण करते हैं।

इस मौके पर चित्रांश चेतना मंच के राजीव कुमार वर्मा, सुधीर कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, दिनेश कुमार सिन्हा, दिनेश कुमार, चन्द्रभूषण प्रसाद उर्फ चांद बाबू, विशाल कुमार, सुनील कुमार सिन्हा, रविशंकर उर्फ सोनी कुमार, हरेन्द्र नाथ सिन्हा अन्य लोग मौजूद थे।