• November 20, 2025 7:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कलयुगी पुत्र ने पिता पर किया फायरिंग , जानें मामला

ByReporter Pranay Raj

Sep 6, 2022

आशीष – 7903735887 

दीपनगर थाना पुलिस ने बीती रात अलग-अलग इलाके में छापेमारी हथियार संग फायरिंग के आरोपित समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कोरई गांव से एक कट्‌टा व एक खाेखा के साथ देवानंद गोप के पुत्र राजू कुमार को पकड़ा गया। घर बंटवारा विवाद में बदमाश ने पिता पर फायरिंग किया था। घटना में बुजुर्ग बालबाल बचें। सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए बदमाश को गिरफ्तार कर ली। उधर, मघड़ा गांव से शराबी राम भाजू सिंह के पुत्र संजय सिंह को पकड़ा गई। वहीं जोरारपुर गांव से शराब धंधेबाज दयानंद पासवान के पुत्र मुन्ना पासवान और उसके भाई राजीव पासवान की गिरफ्तारी हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के हवाले कर दिया गया।