• February 25, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सोहसराय में गायत्री महायज्ञ के मौके पर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा ….

ByReporter Pranay Raj

Feb 15, 2024

राजा  – 7903735887 

गायत्री शक्तिपीठ द्वारा शहर के सोहसराय पोस्ट ऑफिस के समीप चार दिनों तक चलने वाले 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह प्रज्ञा पुराण कथा की शुरुआत गुरुवार से की गयी। इससे पहले भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा में करीब 500 महिलाएं सिर पर कलश लेकर यज्ञ स्थल से सोहसराय मोड़, बीच बाजार, अड्डापर, बंधु बाजार, बबुरबन्ना, सहोखर होते वापस लौटी।

मौके पर समाजसेवी सुनील साव, दिलीप कुमार व डॉ संध्या सिंह ने कहा कि धर्म सबसे ऊपर है। आज लोग जात-पात में भटकर धर्म की प्राथमिकता नहीं दे रहे हैं। इससे हमारा सनातन धर्म पीछे होते जा रहा है। शांतिकुंज हरिद्वार से पहुंचे टोली नायक श्रीराम तपस्या आचार्य ने कहां की लोगों का विचार दूषित होते जा रहा है। यदि उनके विचार को ठीक नहीं किया गया तो आने वाला समय बहुत ही कष्टकारक होगा। कलश शोभा यात्रा का नेतृत्व शिवम राज, धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार, संजय प्रेरित एव रवीन्द्र कुमार ने किया। मंच का संचालन श्रवण कुमार एवं स्वागत गान प्रमिला देवी द्वारा किया गया।