• February 25, 2026 11:45 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला समेत तीन को काल ने लीला, जानें कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Aug 29, 2023

राज – 7903735887 

जिले के अलग-अलग थाना इलाके में मंगलवार को महिला समेत तीन को काल ने लील लिया।बिंद थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में देरशाम घर की छत पर खेलने के दौरान करंट के संपर्क में आकर बच्चे की मौत हो गई। मृतक लल्लू मोची का 8 साल का पुत्र काबूल कुमार है। परिजन ने बताया कि बच्चा छत पर गीली लकड़ी से खेल रहा था। उसी दौरान लकड़ी समीप से गुजरे बिजली तार से टकरा गया। जिससे करंट से बच्चे की मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

इसी तरह सरमेरा थाना क्षेत्र के खोजकी गांव में मंगलवार को भैंसा के पटक देने से बुजुर्ग की जान चली गई। मृतक 65 वर्षीय विरेंद्र प्रसाद हैं। परिवार ने बताया कि बुजुर्ग मकई का खेत देखने गए थे। उसी दौरान भैंसा ने उन्हें जमीन पर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।

इसी थाना इलाके के बढ़िया गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका स्व. मोहन साव की 65 वर्षीया पत्नी कलबसिया देवी हैं। परिजनों ने बताया कि महिला सड़क पार कर रही थीं। उसी दौरान अज्ञात वाहन उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किए जाने के बाद परिजन जख्मी को सदर अस्पताल ले जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है।