• February 25, 2026 2:54 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – काल ने महिला को नहीं दिया बेटी के घर जाने का मौका, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Dec 20, 2022

सूरज – 7903735887 

भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के मोरातालाब के पास निर्माणाधीन एनएच 20 पर मंगलवार को बोलेरो से कुचलकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। हादसे में टेम्पो पर सवार दो अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। मृतका की पहचान मोरातालाब गांव निवासी मो. शमीम की 62 वर्षीया पत्नी रसूलन खातून के रूप में की गयी है।

परिजनों ने बताया कि वह अपनी बेटी के घर बिहारशरीफ जाने के लिए टेम्पो पर सवार हुई थी। टेम्पो जैसे ही आगे बढ़ा पीछे से आ रहे बोलेरो ने टक्कर मार दिया। महिला टेम्पो से नीचे गिर गयी। बोलेरो का पहिया उसके उपर चढ़ गया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। चालक को हिरासत में लिया गया है। ओपी प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है। लिखित आवेदन मिला है। पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है।