• November 20, 2025 6:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अभी-अभी: चाचा-भतीजा को मार दी गोली, लव की दुश्मनी…

ByReporter Pranay Raj

Nov 30, 2021

राज – 7903735887 

सरमेरा थाना क्षेत्र के सिंघौल गांव में मंगलवार की शाम बदमाशों ने घर में घुसकर चाचा-भतीजा को गोली मार दी। प्रेम-विवाह के विवाद घटना को अंजाम दिया गया। जख्मी बजरंगी मिस्त्री के पुत्र डब्लू कुमार और शत्रुध्न मिस्त्री के पुत्र किशमिश कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से दोनों को पटना रेफर कर दिया गया। चाचा को पेट में व भतीजे को चेहरे में गोली लगी है।
परिवार ने बताया कि किशमिश ने तीन साल पहले प्रेम विवाह रचाया था। जिस कारण दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा था। शाम में किशमिश अपने चाचा के साथ घर के बाहर बैठा था। उसी दौरान हथियार से लैस चार बदमाश आकर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए चाचा-भतीजा को गोली मार दी। घटना को अंजाम दे बदमाश फरार हो गया।
सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि प्रेम विवाह के विवाद में घटना हुई है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।