• February 25, 2026 7:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पत्रकार के घर ताला तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस…

ByReporter Pranay Raj

Dec 25, 2025

राज – 9334160742 

दीपनगर थाना क्षेत्र के देवधा गांव में बदमाशों ने ताला तोड़कर घर से हजारों के सामान की चोरी कर ली। घटना चंद्रभूषण पांडेय के घर में हुई। घटना मंगलवार की रात बताई जा रही है। पीड़ित चंद्रभूषण पांडेय बिंद प्रखंड के दैनिक हिंदुस्तान के पत्रकार हैं।

गृहस्वामी ने बताया कि एक साल पहले वह देवधा में नया मकान बनाए थे। चार माह से परिवार संग वह पैतृक गांव बिंद में रह रहे थे। नए मकान में ताला लगा था। घर का सीसीटीवी कैमरा बंद होने पर वह लौटे थे, तब चोरी का पता चला।
बदमाश कीमती सामानों के साथ कैमरा का हार्ड डिस्क भी ले गया। छत के रास्ते दाखिल हो ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।