• November 20, 2025 5:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – झरझरिया चालक की हो गई मौत..

ByReporter Pranay Raj

Jan 7, 2024

डायमंड – 7903735887 

सड़क दुर्घटना में घायल झरझरियाचालक की शनिवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक सोहसराय थाना के सोहडीह मोहल्ला निवासी इंद्रजीत प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार हैं।

मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि जुगाड़ गाड़ी में डीजल डलाने के लिए अशोक कुमार एनएच 20 किनारे 17 नंबर के समीप 27 दिसम्बर को पेट्रोल पंप के पास गए थे। जहां से जुगाड़ गाड़ी में डीजल डलवा कर लौट रहे थे। इसी बीच बालू लदे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। डायल 112 की पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ में भर्ती कराया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया था। इलाज के क्रम में बीती रात उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्री छोड़ गए हैं। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि घटना के बाद ट्रक जब्त कर लिया गया था।