• February 25, 2026 12:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आभूषण विक्रेता संघ ने मनाया नरहरि सुनारजी की जयंती…

ByReporter Pranay Raj

Feb 27, 2021

आशीष – 7903735887 

नालंदा जिला आभूषण विक्रेता संघ ने शनिवार को मदन प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में संघ कार्यालय में संत शिरोमणि नरहरि सुनार जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर अध्यक्ष मदन प्रसाद वर्मा ने कहा कि हमें अपने सोना के काम धंधा में हमेशा ईमानदार बने रहना चाहिए। कारिगर खासकर कारोबारी व ग्राहक के बीच की कड़ी होते हैं। संत शिरोमणी नरहरी ने इस कला को एक अलग ही अपनी पहचान दी थी। इसे और आगे ले जाने की जवाबदेही आज के युवा कामगारों के कंधे पर है। लोगों ने नरहरी जयंती समारोह में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर सच्चितानंद बर्मा सचिव, संजय गुप्ता कोषाध्यक्ष, संजय अग्रवाल उप सचिव, अशोक महत्व कार्यालय मंत्री, वीरेंद्र कुमार वर्मा कार्यकारिणी सदस्य, गोपाल रस्तोगी, मोहम्मद सुल्तान, साजिद अली, संजय कुमार, जितेंद्र कुमार बर्मा, विजय कुमार वर्मा, जनता ज्वेलर्स प्रिंस वर्मा, महेंद्र प्रसाद, दीपक कुमार सोनी, मनोज कुमार वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।